बरेली: क्लेम की रकम मांगने पर वकील ने की छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति की मौत के बाद उसका एक्सीडेंटल क्लेम दिलाने के लिए वकील ने महिला के क्लेम के रुपये रोक लिए। महिला रकम मांगने वकील के पास गई तो छेड़खानी की गई। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। कैंट क्षेत्र की महिला ने बताया कि 2019 में सड़क दुर्घटना में उसके पति …

बरेली, अमृत विचार। पति की मौत के बाद उसका एक्सीडेंटल क्लेम दिलाने के लिए वकील ने महिला के क्लेम के रुपये रोक लिए। महिला रकम मांगने वकील के पास गई तो छेड़खानी की गई। पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। कैंट क्षेत्र की महिला ने बताया कि 2019 में सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी।

इसके बाद उसने कचहरी के एक वकील से क्लेम के संबंध में बात की। वकील ने उसे अपनी फीस दो लाख रुपये बताई। इसके बाद इस वर्ष क्लेम का पैसा आ गया। महिला को 878000 लाख रुपये क्लेम मिला। महिला का आरोप है कि वकील ने 5.13 लाख रुपये अपने पास रख लिए। इन रुपयों को लेने के लिए वह 30 मई वकील के चैंबर पर गई और अपने रुपये मांगे। आरोप है कि वकील ने उसके साथ अभद्रता कर छेड़खानी की।

एक महिला ने वकील पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके आरोपों की जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

ये भी पढ़ें- बरेली: दूसरी डोज का ग्राफ बढ़ाने के लिए 6 से 20 जून तक चलेगा अभियान

 

 

संबंधित समाचार