बरेली: राज्य पुरस्कार के लिए 14 शिक्षकों ने किए आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वर्तमान शैक्षिक सत्र में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए मांगे गए आवेदनों में 14 शिक्षकों ने अंतिम तिथि तक आवेदन किया है। पठन-पाठन के लिए उत्कृष्ट विधाओं सहित तमाम अभिलेख को ऑनलाइन सबमिट करके राज्य पुरस्कार के चयन टीम के सामने प्रत्यावेदन दिया जाएगा। अब 1 से 30 जून के बीच सत्यापन …

बरेली, अमृत विचार। वर्तमान शैक्षिक सत्र में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए मांगे गए आवेदनों में 14 शिक्षकों ने अंतिम तिथि तक आवेदन किया है। पठन-पाठन के लिए उत्कृष्ट विधाओं सहित तमाम अभिलेख को ऑनलाइन सबमिट करके राज्य पुरस्कार के चयन टीम के सामने प्रत्यावेदन दिया जाएगा। अब 1 से 30 जून के बीच सत्यापन और फिर 1 से 20 जुलाई के मध्य फाइनल सूची जारी होगी। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि आनलाइन आवेदन करने की तिथि खत्म हो चुकी है, अब सत्यापन का काम किया जाएगा। शिक्षक दिवस के मौके पर चयनित शिक्षक, शिक्षिकाओं का सम्मान मिलेगा।

इन शिक्षकों ने किया आवेदन
कंचन अग्रवाल, प्रधानाअध्यापक, फतेहगंज पश्चिमी, पुष्पा अरुण , प्रधानाध्यापक, क्यारा, बृजेश सिंह, सहायक अध्यापक, क्यारा, आनंद कुमार, सहायक अध्यापक, बिथरी चैनपुर, प्रज्ञा शर्मा, सहायक अध्यापक, बिथरी चैनपुर, शबनम सुल्ताना, प्रधानाध्यापक, भुता, दीपमाला पांडेय, प्रधानाध्यापक, भुता, रेनू यादव, सहायक अध्यापक, भुता, शालिनी, सहायक अध्यापक, भुता, राजकुमार सिंह, मझगंवा, छोटे लाल गंगवार, प्रधानाध्यापक, भोजीपुरा, दीप्ति सक्सेना, प्रधानाध्यापक, फरीदपुर, सीमा कश्यप, सहायक अध्यापक, महानगर, सैय्यद असद अली , सहायक अध्यापक, महानगर

ये भी पढ़ें- बरेली: क्लेम की रकम मांगने पर वकील ने की छेड़छाड़

 

 

संबंधित समाचार