बरेली: अब शहर में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर चलेगा चाबुक
बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई नवीन कार्य योजना से अब शहरी क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों की धड़कनें बढ़ जाएंगी। विभागीय अधिकारियों ने अब देहात के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों पर चाबुक चलाने की रणनीति तैयार कर ली है। अभियान के दौरान देखा …
बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई नवीन कार्य योजना से अब शहरी क्षेत्र के निजी अस्पताल संचालकों की धड़कनें बढ़ जाएंगी। विभागीय अधिकारियों ने अब देहात के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों पर चाबुक चलाने की रणनीति तैयार कर ली है। अभियान के दौरान देखा जाएगा कि मानक पूरे हैं या नहीं। अस्पताल में बेड की संख्या, डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ को चेक किया जाएगा।
शिकायत मिल रही है कि एक नाम से पंजीकरण के बाद शहर में दो या अधिक अस्पताल चल रहे हैं। अभियान के दौरान अस्पताल के पंजीकरण के प्रमाणपत्र देखे जाएंगे। सत्यापन के बाद जिन अस्पतालों में खामी मिलेगी, उसकी रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए सीएमओ को भेजी जाएगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि देहात के साथ ही शहरी क्षेत्र में भी छापेमारी की जाएगी। वहीं पंजीकृत अस्पतालों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली कॉलेज के कर्मचारियों ने टाली तालाबंदी, दो घंटे चली बैठक के बाद लिया गया फैसला
