World Environment Day 2022: जंगल चढ़ रहे आग की भेंट, पहाड़ों में बढ़ रहा तापमान… पर्यावरण का संरक्षण बना चुनौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज पूरे देश में पर्यावरण दिवस के नाम पौधे रोपे जा रहे हैं। गोष्ठियों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी बड़ी बातें भी हो रही हैं। बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां हरे भरे जंगल आग की भेंट चढ़ रहे हैं। बात अगर अल्मोड़ा जिले की करें तो यहां रिकार्ड तोड़ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज पूरे देश में पर्यावरण दिवस के नाम पौधे रोपे जा रहे हैं। गोष्ठियों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी बड़ी बातें भी हो रही हैं। बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां हरे भरे जंगल आग की भेंट चढ़ रहे हैं। बात अगर अल्मोड़ा जिले की करें तो यहां रिकार्ड तोड़ 800 हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुके हैं। जबकि हवालबाग और ताकुला ब्लॉक में मिट्टी से आर्द्रता भी कम होती जा रही है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में पर्यावरण संरक्षण किसी चुनौती से कम नहीं है। पर्यावरणविदों का मानना है कि जब तक हर व्यक्ति पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझेगा तब तक प्रकृति संरक्षण की बात करना बेईमानी सा है।

यह भी पढ़ें: जैव विविधता दिवस : रंग लाई उत्तराखंड वानिकी अनुसंधान संस्थान की मेहनत, 1943 स्थानिक पौधों की प्रजातियों को किया संरक्षित… देखें VIDEO

जैव विविधता दिवस : रंग लाई उत्तराखंड वानिकी अनुसंधान संस्थान की मेहनत, 1943 स्थानिक पौधों की प्रजातियों को किया संरक्षित… देखें VIDEO

लगातार पर्यावरण के दूषित होने से पर्वतीय क्षेत्र भी इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं। जलवायु परिवर्तन, मौसम में बदलाव आदि समस्याएं सामने आ रही हैं। पहले के अनुसार पहाड़ों में तापमान में काफी हद तक बढ़ोतरी हो गई है। बीते अप्रैल और मई माह में ही तापमान सामान्य से अधिक रहा है। जबकि जून में भी तापमान के सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहने की आशंका जताई जा रही है।

संबंधित समाचार