12 साल बाद जुदा हुईं पॉप स्टार शकीरा और फुटबॉलर गेरार्ड पिक की राहें
मैड्रिड। कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा और स्पेनिश फुटबॉलर गेरार्ड पिक ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया है। सीएनएन न्यूज चैनल ने शनिवार को शकीरा तथा गेरार्ड के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा, “हमें इस बात की पुष्टि करते हुए खेद है कि हम अलग हो रहे हैं। हमारे …
मैड्रिड। कोलंबिया की पॉप स्टार शकीरा और स्पेनिश फुटबॉलर गेरार्ड पिक ने अपने 12 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया है। सीएनएन न्यूज चैनल ने शनिवार को शकीरा तथा गेरार्ड के संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा, “हमें इस बात की पुष्टि करते हुए खेद है कि हम अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चों की भलाई के लिए, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम हमारी गोपनीयता के लिए सम्मान का अनुरोध करते हैं। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।”
उल्लेखनीय है कि इन दोनों की मुलाकात 12 साल पहले हुई थी। उस समय शकीरा के 2010 फीफा विश्व कप गीत: “वाका वाका” के संगीत वीडियो में जेरार्ड दिखाई दिए थे। जेरार्ड और शकीरा ने शादी नहीं की थी, लेकिन दोनों साथ रह रहे थे। इन दोनों के दो दो पुत्र मिलन और साशा है। दोनों लंबे समय से स्पेन में बार्सिलोना के बाहरी इलाके में एक साथ रह रहे थे।

आपको बता दें कि 35 साल के गेरार्ड स्पेन फुटबॉल टीम के डिफेंडर रहे हैं। वह सेंटर-बैक में खेलते हैं। गेरार्ड अपने घरेलू बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं। पिछले साल तक लियोनल मेसी भी इसी क्लब से खेलते थे। स्पेन ने 2010 फीफा वर्ल्ड कप जीता था, तब गेरार्ड भी टीम का अहम हिस्सा थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था। जबकि गेरार्ड ने एक साल पहले यानी 2009 में ही डेब्यू किया था। गेरार्ड ने बार्सिलोना के लिए 8 बार स्पेनिश फुटबॉल लीग ‘ला लिगा’ जीती है. उन्होंने 4 बार चैम्पियंस लीग खिताब भी जीता है। गेरार्ड तीन बार क्लब वर्ल्ड कप भी जीत चुके हैं। 2021 में यूरो कप जीतने वाली टीम में गेरार्ड ने अहम भूमिका निभाई थी। गेरार्ड 2004 से 2008 तक इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का भी हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें : UEFA Nations League : हंगरी ने इंग्लैंड को हराया, इटली और जर्मनी का मैच ड्रॉ
