मध्य प्रदेश सरकार क्या चुनाव में लाभ के लिए युवाओं को गुमराह कर रही: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीईबी (व्यापम) की शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग-3 में हुए कथित फ़र्ज़ीवाडे की जांच के नाम पर सरकार द्वारा समय खराब करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि क्या भाजपा सरकार नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में लाभ लेने के लिए युवाओं को गुमराह रखना चाहती …

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीईबी (व्यापम) की शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्ग-3 में हुए कथित फ़र्ज़ीवाडे की जांच के नाम पर सरकार द्वारा समय खराब करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि क्या भाजपा सरकार नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में लाभ लेने के लिए युवाओं को गुमराह रखना चाहती है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस जांच के नाम पर भाजपा सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, जबकि जांच पूरी होने की ख़बरें पहले आईं थीं। फिर भी सरकार कोई निर्णय क्यों नहीं ले पा रही है ?

उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों में लाभ लेने के लिए युवाओं को गुमराह रखना चाहती है या भर्ती में हुए घोटाले को छिपा रही है। उन्होंने सवाल किया कि संगठित तरीक़े से इस घोटाले को अंजाम देने के बाद क्या अब संगठित तरीक़े से इसे दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्या पहले की तरह इस मामले में भी लीपापोती ही होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को तत्काल निर्णय कर लाखों युवाओं को न्याय औऱ रोज़गार सुनिश्चित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कश्मीर में टारगेट किलिंग के खिलाफ जंतर-मंतर पर ‘आप’ का प्रदर्शन, केजरीवाल हुए शामिल, कहा- कश्मीरी पंडितों को चुन-चुन कर मारा जा रहा

 

 

संबंधित समाचार