हल्द्वानी में हरियाली बिखेरने को आगे आए सामाजिक संगठन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
हल्द्वानी, अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर भर में पौधरोपण और जागरुकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। वन अनुसंधान केंद्र में डीएफओ (रिसर्च) कुंदन कुमार ने महिला कॉलेज की छात्राओं को जैव विधिधता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए हमारी छोटी से पहल भी बड़ा काम करती है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर भर में पौधरोपण और जागरुकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। वन अनुसंधान केंद्र में डीएफओ (रिसर्च) कुंदन कुमार ने महिला कॉलेज की छात्राओं को जैव विधिधता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए हमारी छोटी से पहल भी बड़ा काम करती है। घर-आंगन के साथ ही पर्यावरण को भी हरा भरा रखने की पहल करनी होगी। इस मौके पर प्रभारी रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने छात्राओं को वन अनुसंधान केंद्र द्वारा तैयार की गई नर्सरी, जैव विविधता पार्क का भ्रमण कराया।

सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों ने घरों में जाकर पौधों का वितरण किया। इस दौरान लोगों से यह वचन लिया गया कि इन पौधों का अपने परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करेंगे। सारथी परिवार के नवीन पंत ने बताया कि आज से एक नया अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत लोगों से आह्वान किया गया कि घरों में जो भी फल खाएं, उसके बीज को सुखाकर सारथी परिवार को दें, आपसे यह बीज पांच रुपए किलो के हिसाब से लिया जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जायेंगे।

इस मौके पर सुमित्रा प्रसाद, ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, संदीप भट्ट, प्रदीप सबरवाल, नीलू नेगी, दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, भवानी शंकर सूथा, आशु पड़लिया, आलोक पांडे, आनंद आर्य, प्रकाश चंद्र पांडे, मुन्नी पांडे, निवेदिता पांडे, राम चंद्रा, अनामिका चंद्रा, संदीप बिनवाल, कंचन कश्यप, गोपाल कश्यप, रमा तिवारी आदि रहे। इधर, आकृति सोसायटी की ओर से बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एक समाज श्रेष्ठ समाज के संस्थाध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू और संरक्षक हरीश चंद्र पाण्डे के नेतृत्व में काठगोदाम थाना परिसर में पौधे लगाए गए। इस मौके पर एसओ प्रमोद पाठक, नन्दकिशोर आर्या, बलराम हालदार, खेमराज साहू, अशोक कुमार, पूजा लटवाल, रितिक साहू, साहिल राज, निलेश गुप्ता, अभिषेक साहू, संदीप यादव, विनोद आर्या, सूरज मिस्त्री, अंशिका साहू, ममता रावत, सुशील राय, पवन शर्मा, सौरभ गुप्ता, मुकेश कुमार आदि रहे।
