मुरादाबाद: पानी एवं पर्यावरण बचाव दल ने बंजर जमीन पर फेंके शीड बम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पानी एवं पर्यावरण बचाव दल लालपुर गंगवारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शीड बम फेंके। जिससे बंजर व तालाबों के किनारे पर हरे भरे पौधे उग सकें। बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए बचाव दल के संयोजक ने बताया कि पौधे लगाना जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस को पानी एंव पर्यावरण …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पानी एवं पर्यावरण बचाव दल लालपुर गंगवारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शीड बम फेंके। जिससे बंजर व तालाबों के किनारे पर हरे भरे पौधे उग सकें। बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए बचाव दल के संयोजक ने बताया कि पौधे लगाना जरूरी है।

विश्व पर्यावरण दिवस को पानी एंव पर्यावरण बचाव दल ने कुछ अलग ढंग से मनाया। इस वर्ष तैयार किए शीड बम जैसे नीम, जामुन, सिर्स, आडू़ , खजूर, बकान, अमरूद, आम, बेर आदि के बीजों का संचय पूरे साल किया। अब इनको मिट्टी में मिलाकर शीड बम तैयार किया। जिसे विश्व पर्यावरण दिवस पर खाली बंजर पड़ी भूमि व तालाब के किनारों पर फेंका गया।

पानी एवं पर्यावरण बचाव दल लालपुर गंगवारी के संयोजक डॉ. मुहम्मद जावेद ने बताया कि शीड बम को लेकर उनका दल बहुत उत्साहित था। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधे लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। शीड बम के बीजों से खाली पड़ी भूमि और तालाब के किनारों पर बरसात के मौसम में प्राकृतिक ढंग से पौधे उगेंगे और इनकी देखभाल और बचाव दल करेगा। अभियान में उदय सिंह, सोनू, इसराइल हुसैन, सुभाष सिंह, ऋषि कपूर सिंह व नेपाल सिंह ने सक्रिय सहभागिता की।

ये भी पढ़ें:- हापुड़ की फैक्‍ट्री में विस्‍फोट से मरने वालों में शाहजहांपुर के भंडेरी गांव के आठ लोग शामिल

संबंधित समाचार