आदिवासी समाज की चिंता भाजपा ने ही की है: जेपी नड्डा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी अन्य ने नहीं की केवल भाजपा ने आदिवासी समाज की चिंता की। नड्डा ने प्रदेश भाजपा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित बिरसा विश्वास रैली में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि …

रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आदिवासी समाज की चिंता किसी अन्य ने नहीं की केवल भाजपा ने आदिवासी समाज की चिंता की। नड्डा ने प्रदेश भाजपा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित बिरसा विश्वास रैली में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि यह धरती वीर सपूतों से भरी हुई है। आज यह भीड़ देखकर विश्वास दिलाता है कि हमने आदिवासियों का विकास किया है।

नड्डा ने कहा कि जनसंघ की स्थापना काल से ही आदिवासी समाज की हम सुध ले रहे हैं। कड़िया मुंडा को पद्मश्री से नवाजा गया है। कड़िया मुंडा मंच पर मौजूद हैं। उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। सभी वीर शहीदों को नमन। उन्होंने याद दिलाया कि आजादी की लड़ाई से पहले आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। तिलका मांझी ने दामिन विद्रोह किया था। सिदो-कान्हो, बुद्धू भगत सहित अन्य वीर शहीदों ने अंग्रेजों से लोहा लिया। आदिवासी बोलते कम हैं, लेकिन आदिवासी समाज के वीर जवानों ने देश के लिए कुर्बानी दे दी।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से भाजपा आदिवासियों को कभी नहीं भूल ही है। आदिवासियों के विकास के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने झारखंड अलग राज्य का गठन किया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवारने का काम कर रहे हैं। आदिवासियों के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले कुछ नहीं करते। सिर्फ लूटने का काम कर रहे हैं। यहां पहले जब अफसर आते थे तो फॉल देखने आते थे। लेकिन वाजपेई सरकार ने अलग राज्य देने का काम किया। आखिर क्यों 70 साल तक कांग्रेसियों को आदिवासियों की याद नहीं आई, यह समझ से परे है। वह सिर्फ अपने विकास में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां आदिवासियों का संग्रहालय बनकर तैयार है। दस और संग्रहालय को विकसित करने की योजना है। हम बिरसा मुंडा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा कई राज्यों में होगा। स्वतंत्रता सेनानियों के गांव को आदि आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। इस दिशा में पहल की जा रही है। एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम आदिवासियों के प्रोत्साहन के लिए बनाया गया है ताकि यहां के खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन कर सकें।

ये भी पढ़ें- कश्मीर में लक्षित हत्याओं के बीच भाजपा फिल्मों के प्रचार में व्यस्त: संजय राउत

 

 


संबंधित समाचार