उत्तराखंड: शादी में हल्दी की रस्म के बीच कुमाऊंनी परिधानों में सजी महिलाओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, VIDEO हो रहा वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में भी पौधरोपण के साथ ही जागरुकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस बीच अल्मोड़ा के चीनाखान मकेड़ी क्षेत्र में शादी समारोह के बीच कुमाऊंनी परिधानों में सजी धजी महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में भी पौधरोपण के साथ ही जागरुकता गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस बीच अल्मोड़ा के चीनाखान मकेड़ी क्षेत्र में शादी समारोह के बीच कुमाऊंनी परिधानों में सजी धजी महिलाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमा जोशी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता संदेश देतीं नजर आ रही हैं।

आप भी देखें: प्रकृति संरक्षण का संदेश देतीं सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमा जोशी VIDEO

वायरल वीडियो में सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमा जोशी अपनी ननद की हल्दी की रस्म में शामिल अन्य महिलाओं को साथ में लेकर पर्यावरण के प्रति जागरुक करती नजर आ रही हैं। वह कह रही हैं कि जिस तरह से हम अपने बच्चों की हिफाजत और लालनपालन करते हैं उसी मनोभाव से पौधों को भी संरक्षित और संवर्धित करें। विश्व पर्यावरण दिवस के अ‍वसर पर प्रकृति प्रेम से जुड़ा यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

संबंधित समाचार