उत्तराखंड: पांच दिन झेलिये तपिश, फिर मिल सकती है राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। पांच दिन बाद राज्य में प्री मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। राज्य के ज्यादातार हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इससे प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है। इस समय राज्य के मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से ज्यादा चल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। पांच दिन बाद राज्य में प्री मानसून सक्रिय होने के आसार हैं। राज्य के ज्यादातार हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इससे प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है।

इस समय राज्य के मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से ज्यादा चल रहा है। दिन के समय लू चल रही है। पहाड़ी इलाकों में भी तापमान बढ़ रहा है। वनाग्नि की घटनायें फिर से शुरू हो गई हैं। खासतौर से मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। मई में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी लेकिन जून की पहली तारीख से ही गर्मी से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 11 जून से मौसम में बदलाव हो सकता है। प्री मानसून सक्रिय हो सकता है। राज्य के मैदानी इलाकों के साथ ही पहाड़ी जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। अगर ऐसा होता है तो लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। हालांकि उत्तराखंड में मानसून आने की सामान्य तिथि 21 जून है। अनुमान है कि इस बार मानसून समय से पांच दिन पहले तक आ सकता है।

हल्द्वानी में दिन में चली लू
शहर में दिन के समय लू के थपेड़े चले। दिन के समय अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि रात के समय न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। गर्मी से लोगों को रात के समय कुछ राहत मिल रही है लेकिन पूर्वान्ह में 10 बजे से धूप काफी तेज हो रही है। इस समय दिन बढ़ा होने की वजह से भी लोगों को ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ रही है।

संबंधित समाचार