हरदोई: घर के बाहर बैठी छात्रा को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
हरदोई। घर के बाहर बैठी छात्रा को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह बुरी तरह जख्मी हो गई। छात्रा को पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां के डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते है कि सुरसा …
हरदोई। घर के बाहर बैठी छात्रा को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह बुरी तरह जख्मी हो गई। छात्रा को पहले हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां के डाक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते है कि सुरसा थाने के दाऊदपुर गांव निवासी राम कुशवाहा की पुत्री प्रीती( 7) रविवार की सुबह घर के बाहर बैठी हुई थी।
इसी बीच आशीष गुप्ता नाम का शख्स तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी ले कर उधर से गुज़रा। आशीष गुप्ता ने अपनी गाड़ी घर के बाहर बैठी प्रीती के ऊपर चढ़ा दी।इसी बीच वहीं पर प्रीती का चचेरा भाई गोलू भी खड़ा था,उसने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे में बुरी तरह ज़ख्मी हुई प्रीती को आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
जहां डाक्टरों ने उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत लखनऊ के लिए रिफर कर दिया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इस बारे में सुरसा एसएचओ अरविंद कुमार यादव ने बताया है कि फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: व्यापारी ने अपनी मां की हत्या कर, भाई-बहन को किया जख्मी, फिर खुद को उतारा मौत के घाट
