बहराइच : नाती की मौत पर बेटी की ससुराल जा रही थी महिला, बाइक से गिरकर हुई मौत
बहराइच। नाती की मौत पर बेटी के ससुराल जा रही महिला बाइक से गिर गयी, बाद में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दरअसल, खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम परागी बेली चौकसाहार निवासी शांति देवी (45) दो वर्षीय नाती की मौत शनिवार को बीमारी के चलते हो …
बहराइच। नाती की मौत पर बेटी के ससुराल जा रही महिला बाइक से गिर गयी, बाद में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम परागी बेली चौकसाहार निवासी शांति देवी (45) दो वर्षीय नाती की मौत शनिवार को बीमारी के चलते हो गई थी। जिस पर शांति देवी अंतिम संस्कार में शामिल होने बेटे राजू यादव के साथ बाइक से भंडारी पुरवा गांव जा रही थी।
रास्ते में महिला बाइक से नीचे गिर गई। महिला के सिर में चोट अधिक लग गई। रविवार सुबह महिला को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग रोते बिलखते शव लेकर घर चले गए।
यह भी पढ़ें : बहराइच: अब गांव में ही महिलाओं को मिलेगा बेहतर इलाज, सीएमओ ने किया प्रसव सेवा केंद्र का शुभारंभ
