बरेली: प्रेमनगर पुलिस ने पकड़े दो ऑटो लिफ्टर
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ऑटो लिफ्टर गाड़ी की नंबर प्लेट बदल कर बाइक को चला रहे थे। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना प्रेमनगर में तैनात दरोगा रणवीर सिंह व जयकुमार को सूचना मिली की …
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ऑटो लिफ्टर गाड़ी की नंबर प्लेट बदल कर बाइक को चला रहे थे। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना प्रेमनगर में तैनात दरोगा रणवीर सिंह व जयकुमार को सूचना मिली की दो युवक चोरी की बाइक से कांती कपूर स्कूल के पास घूम रहे हैं।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिस बाइक से वह घूम रहे थे, उसके कागज भी नहीं थे। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने बाइक को कैंट से चुराया था। उन लोगों ने बाइक की पहचान मिटाने के लिए ग्लेंडर से चेसिस नंबर को मिटा दिया था। साथ ही बाइक की नंबर प्लेट भी फर्जी लगा दी।
पूछताछ करने पर पकड़े गए युवकों ने अपना नाम हरीश उर्फ शिवम पुत्र भगवान दास, हरीओम उर्फ पंकज पुत्र किशनलाल, निवासी उमरसिया थाना कैंट बताया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें- बरेली: नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने का दावा फेल
