रुद्रपुर: कर्मचारी के साथ हैवानियत की हदें पार , प्राइवेट पार्ट में डाला एयर प्रेशर गन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर स्थित सेक्टर 9 में प्रफेक्ट डायनामिक कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आ रहा है। लेनदेन को लेकर उपजे इस विवाद के चलते ऐसा कृत्य कर दिया गया जो व्यक्ति की जान पर भारी पड़ा हुआ है और अब वह जिंदगी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पंतनगर स्थित सेक्टर 9 में प्रफेक्ट डायनामिक कंपनी में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आ रहा है। लेनदेन को लेकर उपजे इस विवाद के चलते ऐसा कृत्य कर दिया गया जो व्यक्ति की जान पर भारी पड़ा हुआ है और अब वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

विवाद के चलते फैक्ट्री कर्मी के प्राइवेट पार्ट में  एयर प्रेशर गन डाल दिया गया है जिससे उसके पेट की आंत फट गई है। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से ग्राम नऊवा नगला थाना दूयरिया, पीलीभीत और हाल आनंद विहार ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में निवासी सतेंद्र वर्मा के मुताबिक उसका भाई विजय कुमार पंतनगर स्थित सेक्टर 9 में प्रफेक्ट डायनामिक कंपनी में काम करता है। कंपनी में ही काम करने वाले दिवारी थाना बिसलपुर, पीलीभीत निवासी मुनेंद्र पाल पुत्र परमेश्वरी दयाल भी काम करता है। होली के त्योहार से पहले दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान मुनेंद्र ने उसके भाई विजय कुमार को धमकी दी थी कि वह उसे छोडे़गा नहीं।

इस बीच 30 मई को जब विजय कंपनी में काम कर रहा था। इसी बीच मुनेंद्र ने उसके भाई को जान से मारने के इरादे से उसके प्राइवेट पार्ट में कंपनी की एयर प्रेशर गन डाल दी। जिससे उसके भाई के पेट की आंत फट गई। यह देख कंपनी के लोग घबरा गए और उसके भाई को अस्पताल  ले जाने के बजाय उसके कमरे में ह छोड़ गए और मुनेंद्र को भगा दिया गया। उसके बाद एक जैसे तैसे विजय को

विजय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सतेंद्र ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बहरहाल इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार