पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। पंजाब सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से पंजाब सरकार ने प्लास्टिक को जुलाई से बंद करने का फैसला लिया है। बता दें ये बात विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वर्चुअल तौर पर हुए राज्य स्तरीय समागम के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और …

पंजाब। पंजाब सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से पंजाब सरकार ने प्लास्टिक को जुलाई से बंद करने का फैसला लिया है। बता दें ये बात विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वर्चुअल तौर पर हुए राज्य स्तरीय समागम के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण के सचिव राहुल तिवारी ने राज्य में पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार के इस फैसले का ऐलान किया है।

बता दें पंजाब को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जुलाई 2022 से राज्य में प्लास्टिक  पर पाबंदी लगाई जाएगी। राज्य भर में एसटीपीज स्थापित करने का ऐलान करते हुए सचिव ने कहा कि यह अत्याधुनिक प्लांट जल प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक घटाने के साथ-साथ संशोधित पानी की खेती और अन्य सहायक धंधों के लिए प्रयोग करेंगे। राज्य सरकार ने औद्योगिक इकाइयों में अत्याधुनिक मीटर लगा कर औद्योगिक इकाइयों की ऑनलाइन निगरानी शुरू की है और साथ ही इसकी जांच करने के लिए ऑनलाइन निगरानी स्टेशन भी शुरू किए हैं। आगे उन्होंने कहा इस साल 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

ये भी पढ़ें- पैगम्बर पर टिप्पणी का मामला: ओवैसी ने की नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग, कहा- पीएम भारत के मुसलमान की क्यों नहीं सुनते 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता