बिजनौर : दिन दहाड़े सेवा केंद्र संचालक से लूटा बैग, आरोपियों की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/ नूरपूर/अमृत विचार।  बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े जन सेवा केंद्र संचालक से नकदी, लैपटॉप और कागजात से भरा बैग लूट लिया। आनन-फानन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। थाना स्योहारा के ग्राम रवाना शिकारपुर में गांव पुरैनी दुर्गेशपुर निवासी सरफराज का जन सेवा केंद्र है। …

बिजनौर/ नूरपूर/अमृत विचार।  बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े जन सेवा केंद्र संचालक से नकदी, लैपटॉप और कागजात से भरा बैग लूट लिया। आनन-फानन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की।

थाना स्योहारा के ग्राम रवाना शिकारपुर में गांव पुरैनी दुर्गेशपुर निवासी सरफराज का जन सेवा केंद्र है। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे वह बाइक से स्योहारा के लिए निकला था, जैसे ही सरफराज ग्राम एडवा के जंगल के पास नहर की पटरी पर पहुंचा तो पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर उससे लेपटॉप, जरूरी कागजात व एक लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, सीओ सुनीता दहिया व थाना प्रभारी नूरपुर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष स्योहारा आशीष तोमर भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित सरफराज ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सीओ चांदपुर के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : युवक ने बहन के प्रेमी की हत्या कर शव नाले में फेंका, गिरफ्तार

संबंधित समाचार