कानपुर हिंसा: पुलिस ने जारी की 40 संदिग्ध आरोपियों की फोटो, कहा- सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
कानपुर। यूपी के कानपुर में हुई हिंसा और बवाल के मामले में पुलिस ने 40 संदिग्धों के पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। इन्हें प्रमुख बाजारों में चस्पा किया जा रहा है। सूचना देने और संदिग्धों की जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। पोस्टर में बेकनगंज थाना प्रभारी का सीयूजी नंबर भी लिखा …
कानपुर। यूपी के कानपुर में हुई हिंसा और बवाल के मामले में पुलिस ने 40 संदिग्धों के पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। इन्हें प्रमुख बाजारों में चस्पा किया जा रहा है। सूचना देने और संदिग्धों की जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। पोस्टर में बेकनगंज थाना प्रभारी का सीयूजी नंबर भी लिखा हुआ है।
घटना में अब तक मास्टरमाइंड समेत 38 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कई संदिग्ध की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें आरोपितों की धरपकड़ के लिए लगी हुई हैं। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंधित संस्थाओं से कनेक्शन मिलने पर एटीएस और एसटीएफ की टीमें भी जांच में लग गई हैं।

सोमवार को डीसीपी साउथ संजीव त्यागी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने पेचबाग और अन्य क्षेत्रों से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फॉरेंसिक की टीम ने भी मौका मुआयना कर जांच की। तीन जून को बेकनगंज थानाक्षेत्र में दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। पत्थराव हुआ और पेट्रोल बम तक फेंके गए, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस, आरएएफ और पीएसी तैनात कर दी गई। बेंकनगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज हुए।
घटना की जांच करने और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार किया। कई संदिग्ध और मिले हैं। उनकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने पोस्टर जारी करा दिए हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पोस्टर को बाजारों में लगाया जा रहा है। इनमें 40 संदिग्धों की फोटो है। सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-कानपुर हिंसा के मास्टरमाइंड का मोबाइल कब्जे में लेने के बाद हुए कई चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या?
