खटीमा: कार सवार पर सात-आठ राउंड फायर झोंके, रिपोर्ट दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नानकमत्ता बाइपास सुंदरनगर के पास एक कार सवार पर सात आठ राउंड फायर व हमले के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस वारदात के बाद से दो पक्षों में तनाव है। …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के नानकमत्ता बाइपास सुंदरनगर के पास एक कार सवार पर सात आठ राउंड फायर व हमले के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस वारदात के बाद से दो पक्षों में तनाव है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम खेड़ा झड़िया खटीमा निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि नानकमत्ता बाइपास के पास मोहम्मदगंज सुंदर नगर के पास ठेके की जमीन ली है। 4 जून की रात करीब दस बजे वह अपने आल्टो कार से लौट रहा था। इसी बीच जैसे ही वह रतनपुर पहुंचा तो डामर रोड से कार को खड़ंजे पर मोड़ा तो पहले से रूकी सफेद रंग की कार आगे बढ़ने लगी।
उसने कार साइड में लगाकर निकलने की जगह बनाई थी कि कार सवार तीन लोगों ने कार से उतर कर लाठी-डंडों से कार का शीशा तोड़कर बाहर खींचा और मारपीट कर दी। इसमें एक आरोपी बहेड़ी निवासी सोनू के शामिल होने का आरोप लगाया है। इस बीच वह जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने उसका पीछा कर सात-आठ राउंड फायर भी की। कोतवाली पुलिस ने बरेली के बहेड़ी, कनेटी निवासी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
