बाराबंकी: तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरतगंज/बाराबंकी। रामनगर थाना इलाके में सोमवार देर शाम चक्की से आटा लेकर लौट रहे साइकिल सवार किशोर को सामने से आ रही बेकाबू डीसीएम ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद घर में …

सूरतगंज/बाराबंकी। रामनगर थाना इलाके में सोमवार देर शाम चक्की से आटा लेकर लौट रहे साइकिल सवार किशोर को सामने से आ रही बेकाबू डीसीएम ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मचा है।

फतेहपुर कोतवाली के कटुवा मजरे गोपालपुर निवासी संजय यादव का बेटा राजन (12) सोमवार शाम को सुढ़ियामऊ स्थित चक्की पर आटा लेने आया था। रात करीब आठ बजे साइकिल से आटा लेकर घर लौट रहा था। इस बीच सिहाली मार्ग पर सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन के पास सामने आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया।

हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने हादसा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक डीसीएम को छोड़ कर फरार हो गया है। डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-संभल : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत, 10 घायल

संबंधित समाचार