बरेली: अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार मजदूरों को रौंदा, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर मंगलवार को दो बाइक सवार मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ठिरिया गांव निवासी जैनुद्दीन और अशफाक परसाखेड़ा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर मंगलवार को दो बाइक सवार मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ठिरिया गांव निवासी जैनुद्दीन और अशफाक परसाखेड़ा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे, वहीं आज तड़के करीब साढ़े चार बजे दोनों बाइक से मजदूरी करने परसाखेड़ा जा रहे थे, इस बीच नेशनल हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में गन्ना भुगतान, बिजली कटौती समेत अन्य मांगों पर किसानों का प्रदर्शन

 

 

संबंधित समाचार