राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग पर सीएम नीतीश ने की तल्ख टिप्पणी, कही ये बात…
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नियम कानून बना देने से कुछ नहीं होता है। काम ऐसा हो कि सभी लोग उसे स्वभावतः करने लगें। चीन का ही पता कर लीजिए। हम चीन गए थे तो वहां भी …
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग पर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ नियम कानून बना देने से कुछ नहीं होता है। काम ऐसा हो कि सभी लोग उसे स्वभावतः करने लगें। चीन का ही पता कर लीजिए। हम चीन गए थे तो वहां भी इसके संबंध में अनुभव मिला था। वहीं नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा सबका अपना-अपना विचार है, पर हमारा इस पर अपना विचार है सबको जागरूक कीजिए। तभी फायदा होगा। लड़की जब पढ़ लेगी तो सब ठीक होगा।
साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि जब सरकार में हम लोग आए थे तो प्रजनन दर 4.3 था जो अब घटकर 3 पर आ गया है। 2012-13 में इसका पूरा अध्ययन कराया गया। पति-पत्नी में अगर पत्नी मैट्रिक पास है तब प्रजनन दर देश का और अपने यहां का भी दो था। अगर पत्नी इंटर पास है तो जो देश का प्रजनन दर उससे भी थोड़ा कम था। उसी समय लड़कियों को और शिक्षित करने का काम शुरू कराया, उसी का नतीजा है कि लड़कियां पढ़ने लगी हैं और अब प्रजनन दर राज्य में घटकर 4.3 से 3 पर पहुंच गया है। ये जो काम हम लोग कर रहे हैं उसको जारी रखेंगे तो चार-पांच साल में प्रजनन दर दो पर पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ें- श्रीनगर के कुपवाड़ा में आतंकी और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, लश्कर के दो आतंकवादी ढेर
