हल्द्वानी में होने जा रही बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी, तैयारियां पूरी… देखें VIDEO
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में दूसरी बार धामी सरकार बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी में आज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। कार्यसमिति को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यसमिति की बैठक दो दिन तक चलेगी, 7 जून यानी आज शाम 4 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश में दूसरी बार धामी सरकार बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी में आज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। कार्यसमिति को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यसमिति की बैठक दो दिन तक चलेगी, 7 जून यानी आज शाम 4 बजे से प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी।
देखें वीडियो: हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। 8 जून को प्रदेश कार्यसमिति का दूसरा दिन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति में 300 से ज्यादा पदाधिकारी और बीजेपी कार्यकर्ता शामिल होंगे। आज शाम 4 से 5 बजे तक प्रदेश पदाधिकारी आगमन एवं रजिस्ट्रेशन होगा। 5 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रारम्भ होगी।
