उत्तराखंड: नहीं थम रहे सड़क हादसे… अब खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत, पांच घायल
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन बड़ी दुर्घटनाओं के बाद मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ से चम्पावत को जा रहा पिकअप वाहन पिथौरागढ़ से लगभग सात किमी दूर जामिरखेत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सात लोगों में से दो की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले तीन दिनों में तीन बड़ी दुर्घटनाओं के बाद मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ से चम्पावत को जा रहा पिकअप वाहन पिथौरागढ़ से लगभग सात किमी दूर जामिरखेत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सात लोगों में से दो की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।
मंगलवार सुबह वाहन टनकपुर -तवाघाट हाईवे में पिथौरागढ़ की तरफ से चम्पावत जा रहा पिकप वाहन संख्या यूपी 21 सीएन 6767 एक्वा पैराडाइज के पास सड़क पर पलटने के बाद खाई में गिर गया। वाहन में सवार रब्बानी 25 वर्ष पुत्र इस्लाम निवासी लालपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश और सुभान 28 वर्ष पुत्र दुलारी निवासी फतेहपुर मुरादाबाद की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु को गई।
वाहन में सवार मुनासिब पुत्र मुस्लिम 22 वर्ष निवासी खरंजा फतेहपुर मुरादाबाद , नाजिम 24 वर्ष पुत्र यामीन निवासी अलाहदापुर अलीगढ़ यूपी, मोबिन 35 वर्ष पुत्र यामीन निवासी बहेड़ी थाना भोजपुर बरेली यूपी, वसीम 32 वर्ष पुत्र दूलाहजी निवासी खरंजा फतेहपुर मुरादाबाद , इमरान 27 वर्ष पुत्र हबीब अहमद निवासी पागबड़ा मुरादाबार यूपी गंभीर घायल हो गए। मुनासिब और नाजिम की स्थिति बेहद गंभीर होने से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। तीन घायल जिला अस्पताल में भर्ती है।
