धरमसोत की गिरफ्तारी को अपनी पार्टी की सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार पर तगड़ा प्रहार : आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धरमसोत की गिरफ्तारी को अपनी पार्टी की सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार पर तगड़ा प्रहार करार दिया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि चाहे अपना मंत्री हो या पूर्व मंत्री, मुख्यमंत्री भगवंत मान का भ्रष्टाचार के प्रति …

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धरमसोत की गिरफ्तारी को अपनी पार्टी की सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार पर तगड़ा प्रहार करार दिया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है कि चाहे अपना मंत्री हो या पूर्व मंत्री, मुख्यमंत्री भगवंत मान का भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ जारी है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया और उन्हें बर्खास्त किया गया था। आप नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री के ‘भ्रष्टाचार‘ की प्रमाण होने के बावजूद अनदेखी की गई। केवल आप में राजनीतिक इच्छा शक्ति है और यह गिरफ्तारी इस तथ्य की पुष्टि करती है।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा का बजट 27 जून को होगा पेश: भगवंत मान

संबंधित समाचार