पूर्व मंत्री धरमसोत पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई : कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के एक पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत की कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई को कांग्रेस ने ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई‘ करार दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने तड़के तीन बजे पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत को अमोलह से गिरफ्तार किया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस पर …

चंडीगढ़। पंजाब के एक पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत की कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई को कांग्रेस ने ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई‘ करार दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने तड़के तीन बजे पूर्व मंत्री साधु सिंह धरमसोत को अमोलह से गिरफ्तार किया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए कहा, “मान साहब, जैसा कि अपेक्षित था पूर्व मंत्री गिरफ्तारी से बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, अरविंद केजरीवाल का हस्तक्षेप जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं।

कानून अपना काम करेगा पर इसे कंगारू अदालत का न्याय न बनाएं। राजनीतिक बदले की कार्रवाई विफल होगी। ” भोलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने इसे ‘विरोधाभास‘ करार दिया है कि आम आदमी पार्टी सरकार साधु सिंह धरमसोत को गिरफ्तार करती है और भ्रष्ट कहती है पर जब प्रवर्तन निदेशालय उनके मंत्री जैन को शेल कंपनियों से 16 करोड़ प्राप्त करने के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार करता है तो वह उसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हैं। रकम को लेकर कोई जवाब नहीं देते।

यह भी पढ़ें- धरमसोत की गिरफ्तारी को अपनी पार्टी की सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार पर तगड़ा प्रहार : आप

संबंधित समाचार