अयोध्या: चाचा ने भतीजे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद परिवार संग आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुन्नधौर गांव में सगे चाचा द्वारा मंगलवार को पीट पीट कर भतीजे की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चाचा परिवार समेत घर में ताला बंद कर फरार हो गया है। मृतक युवक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने हत्या का …

अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुन्नधौर गांव में सगे चाचा द्वारा मंगलवार को पीट पीट कर भतीजे की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चाचा परिवार समेत घर में ताला बंद कर फरार हो गया है। मृतक युवक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चाचा की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गोबर उठाने को लेकर घटना हुई, जबकि जादू टोने के शक में हत्या की बात भी सामने आ रही है।

पुलिस के मुताबिक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के गुन्नधौर गांव में मंगलवार सुबह गोबर उठाने को लेकर चाचा भोला यादव और उसके भतीजे अर्जुन यादव पुत्र स्वर्गीय श्याम लाल यादव में विवाद हो गया, जिसे लेकर चाचा भोला यादव ने लाठी डंडों से भतीजे की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हालांकि वारदात के पीछे जादू टोने की बात भी सामने आ रही है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले चाचा भोला यादव के पुत्र की मौत हो गई थी। उसे शक था कि भतीजे ने जादू टोना कराया, जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई। कोतवाल का कहना है कि जादू टोने की चर्चा निराधार है। घटना गोबर उठाने को लेकर हुए विवाद में हुई है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दबिश दी गई तो परिवार के साथ आरोपी फरार पाया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। वारदात के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव दफनाया, मायके वालों को भी नहीं दी सूचना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात