रुद्रपुर: महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
रुद्रपुर, अमृत विचार। तलाकशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में उसका तलाक हो गया …
रुद्रपुर, अमृत विचार। तलाकशुदा महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने बताया कि वर्ष 2020 में उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद वह मायके में रहने लगी। कुछ दिन बाद उसके पति के दोस्त कासिम उर्फ सन्नू ने उसको फोन कर उससे अपनी बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया और रुद्रपुर बुलाया।
जहां उसने महिला के साथ शादी करने की कसम खाकर एक अन्य व्यक्ति के मकान पर ले गया और शारीरिक संबंध बनाये। कुछ दिन वही रखा। शादी की बात किये जाने पर वह टहलाता रहा। जिसकी सूचना महिला ने संबंधित चौकी में दी और अपने मायके चली गई। जहां आरोपी व्यक्ति आया और माफी मांगने लगा। जिसके बाद वह अपने घर चला गया।
इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने महिला से संपर्क करना छोड़ दिया। जिसके बाद महिला आरोपी व्यक्ति के घर पहुंच गई और उसके परिजनों को आपबीती सुनाई। तो वह भड़क गये और महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
