हल्द्वानी: सुभाष नगर से नए बिजलीघर शिफ्ट हुआ 100 एम्पियर लोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुभाष नगर बिजलीघर से 100 एम्पियर लोड पुराना डीजल हाउस (नए बिजलीघर) शिफ्ट किया गया है। लोड बढ़ने के कारण बिजलीघर के उपकरणों पर पड़ रहे असर के कारण यह निर्णय लिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे सुभाष नगर बिजलीघर का लोड भी कम हुआ और जिन क्षेत्रों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुभाष नगर बिजलीघर से 100 एम्पियर लोड पुराना डीजल हाउस (नए बिजलीघर) शिफ्ट किया गया है। लोड बढ़ने के कारण बिजलीघर के उपकरणों पर पड़ रहे असर के कारण यह निर्णय लिया गया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे सुभाष नगर बिजलीघर का लोड भी कम हुआ और जिन क्षेत्रों का लोड शिफ्ट किया गया, वहां के लोगों को भी लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी। शहर डिविजन के अंतर्गत आने वाले सुभाष नगर बिजलीघर के क्षेत्रों में ज्यादा पॉश इलाके हैं। यहां बिजली की अत्यधिक डिमांड रहने से बिजलीघर पर काफी ज्यादा लोड रहता है।

कई बार लोड असामान्य हो जाने के कारण ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की स्थिति बढ़ जाती है। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि इस बिजलीघर पर 200 एम्पियर का लोड था, जिसमें 100 एम्पियर लोड नए बिजलीघर शिफ्ट किया गया है। वैशाली कॉलोनी, कृष्णा कुंज, न्यू आवास विकास, संजय कॉलोनी आदि के करीब डेढ़ हजार घरों का फीडर शिफ्ट किया गया है।

संबंधित समाचार