काशीपुर: सरकारी हैंडपंप पर कब्जा जमा लोगों को पानी भरने से रोका
काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने और लोगों को पानी भरने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों …
काशीपुर, अमृत विचार। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा के लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सरकारी हैंडपंप पर कब्जा करने और लोगों को पानी भरने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर हैंडपंप को कब्जा मुक्त कराने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार एक व्यक्ति के घर के बाहर रास्ते में सरकारी हैंडपंप लगा है। जिसका पानी आसपास के ग्रामवासी पीते हैं। आरोप है आरोपी ने सरकारी हैंडपंप पर अपना निजी समरसेबल लगा दिया है। गांव वालों ने इसका विरोध किया तो उसने परिवार के साथ मिलकर गाली गलौज और मारपीट की। हाल ही में एक परिवार में बेटी की शादी थी। आरोपी ने उन्हें हैंडपंप से पानी नहीं भरने दिया, जबकि हैंडपंप इंडिया मार्का का है। हैंडपंप के पास नींव खोदकर बाउंड्री करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी सूचना पुलिस चौकी पैगा में दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
उन्होंने उक्त व्यक्ति की निजी बाउंड्री से सरकारी हैंडपंप मुक्त कराने व हैंडपंप से समरसेबल हटवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दीपक, प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
