रुद्रपुर: पत्थरचट्टा सैनिक फार्म में बाघिन और दो शावक दिखने पर वन विभाग अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पत्थरचट्टा सैनिक फार्म में बाघिन व उसके शावक देखे जाने की सूचना से वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। टांडा रेंज में शनिवार रात को एब बाघिन अपने दो शावकों के साथ रेलवे कर्मचारी ने देखी थी, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पत्थरचट्टा सैनिक फार्म में बाघिन व उसके शावक देखे जाने की सूचना से वन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। टांडा रेंज में शनिवार रात को एब बाघिन अपने दो शावकों के साथ रेलवे कर्मचारी ने देखी थी, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया था।

वन विभाग ने दूसरे दिन मौका मुआयना किया। लेकिन, नमी नहीं होने के कारण उसके पंजे के निशान वन विभाग को मौके से नहीं मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि बाघिन अपने शावकों के साथ किस ओर गई। मंगलवार को भी बाघिन की तलाश में वन विभाग ने पत्थचट्टा क्षेत्र में पेट्रोलिंग की और कैमरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी।

टांडा रेंज, रेंजर हरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि बाघिन और उसके शावकों की लोकेशन ट्रेस के लिए मंगलवार को भी विभागीय कर्मचारियेां ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग की है। लेकिन, कोई सफलता हाथ नहीं लगी। आसपास के लोगों को सर्तकता बरतने के निर्देश दिये गये हैं।

संबंधित समाचार