पार्टी के निर्णय को स्वीकार करती हूं और उसका सम्मान करती हूं- नुपूर शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी के निर्णय को “स्वीकार” करती हैं और उसका “सम्मान” करती हैं। भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मा को निलंबित कर दिया था और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को बर्खास्त कर दिया था। …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह पार्टी के निर्णय को “स्वीकार” करती हैं और उसका “सम्मान” करती हैं। भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मा को निलंबित कर दिया था और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को बर्खास्त कर दिया था। पार्टी ने इन दोनों द्वारा पैगंबर मोहम्मद के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कुछ मुस्लिम देशों से उपजे विवाद के बाद यह कार्रवाई की।

शर्मा से जब उनके विरुद्ध की गई पार्टी की कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं संगठन में पली बढ़ी हूं। मैं उनके निर्णय का सम्मान करती हूं और स्वीकार करती हूं।” मुस्लिम समूहों और कुवैत, कतर तथा ईरान जैसे देशों से आई प्रतिक्रिया के बीच पार्टी ने इन दोनों नेताओं पर कार्रवाई करने से पहले रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का आदर करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय नेताओं के अपमान की निंदा करती है।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस इलेक्शन कमिशन के पत्र को चुनौती दे या गलत आरोप पर मांगे माफी- BJP प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

संबंधित समाचार