हल्द्वानी: आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दें, जागरुकता के लिए किसानों के बीच जाएं अधिकारी : गणेश जोशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी जनहित के लिए योजनायें चलाई जा रही हैं उनका प्रचार प्रसार हो ताकि उन योजनाओं का लाभ समाज के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रदेश के कृषि, उद्यान, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी जनहित के लिए योजनायें चलाई जा रही हैं उनका प्रचार प्रसार हो ताकि उन योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम छोर तक के व्यक्ति को मिले। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छोटे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ शतप्रतिशत काश्तकारों को मिले इसके लिए इस योजना से छूटे पात्र लोगों को चिन्हित कर उन्हें भी लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा किसानों को ऑर्गेनिंग खेती के लिए प्रोत्साहित करना होगा। इसके लिए हमें किसानों के बीच जाकर ऑर्गेनिक खेती के महत्व के बारे में बताना होगा। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देश दिये कि कृषकों से संवाद किया जाए और किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी जाये। उन्होने कहा नई प्रजातियों के फलों जैसे सेव, कीवी आदि के बढावा पर जोर दिया जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मुख्य विकास अधिकारी डा. संदीप तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव