फतेहपुर: निधि हत्याकांड का जहानाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम ने किया खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद गाँव मे एक केले के खेत में मिले मृतका निधि हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका की हत्या करने वाले अभियुक्ततों एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विगत कुछ दिनों पूर्व जहानाबाद पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना क्षेत्र के खैराबाद गाँव …
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद गाँव मे एक केले के खेत में मिले मृतका निधि हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका की हत्या करने वाले अभियुक्ततों एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विगत कुछ दिनों पूर्व जहानाबाद पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर थाना क्षेत्र के खैराबाद गाँव मे स्थित राजबीर यादव के केले के खेत से एक युवती का हत्यायुक्त रक्त रंजित शव बरामद किया था। जिसकी हत्यारे ने बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी थी।
हत्यारे में मृतका के शरीर मे धारदार हथियार चाकू व ब्लेड से लगभग 17 वार किए थे। मृतका की पहचान कानपुर नगर के साढ़ थाना व कस्बा निवासी कमलेन्द्र कुमार ने अपनी पुत्री निधि के रूप में की थी। जिन्होंने पुलिस को मृतका के कोचिंग सेंटर से अचानक गायब होने की बात कही थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मृतका के पिता कमलेन्द्र कुमार की दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारो के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को युवती के एक युवक के साथ घटना वाले दिन कई बार मोबाइल से सम्पर्क करने की बात पता चली। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से युवती द्वारा बात करने वाले युवक शीलू उर्फ अजय सोनकर पुत्र महावीर सोनकर निवासी ग्राम बौहाक थाना साढ़ कानपुर नगर को गिरफ्तार कर उसके साथ सख्ती से पूछताछ शुरू की। तो उसने पुलिस को बताया कि मैं युवती (मृतका) से प्रेम करता था।
लेकिन मेरे मना करने के बावजूद भी युवती अन्य लड़कों से भी बात करती थी। जिससे खुन्नस खाकर मैंने योजना बद्ध तरीके से मृतका को कोचिंग से मिलने के बहाने बुलाया। और फिर उसको बाइक में बिठाकर खैराबाद गांव के किनारे स्थित राजबीर सिंह के केले के खेत मे ले गया। जहां मेरा एक अन्य साथी छोटू उर्फ अवनीश सोनकर पुत्र अशोक निवासी ग्राम बोहरा थाना साढ़ कानपुर नगर मेरे साथ था।
खेत मे लेजाकर मैंने पहले निधि के साथ दुराचार किया। उसके बाद राज को छिपाने के लिए मैंने निधि की चाकू व ब्लेड से ताबड़तोड़ वार करके निर्मम हत्या कर दी।
निधि की हत्या के बाद मैं अपनी महिला मित्र माया देवी पत्नी चंद्रशेखर कुरील निवासी ग्राम द्वारिकपुर जट्ट थाना जहानाबाद गया। जहाँ मैंने अपने हत्या के समय पहने गये कपड़ो को छिपा दिया। गिरफ्तार किए गये हत्या रोपित आरोपित मृतका के तथाकथित प्रेमी अजय के जुर्म इकबाल करने के तुरन्त बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले उसके साथी छोटू उर्फ अवनीश व माया देवी को भी गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने आलाकत्ल चाकू, ब्लेड व हत्यारोपित के खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त की गई बाइक एक आधार कार्ड पैन कार्ड समेत मृतका निधि का आधार कार्ड व स्कूल एवं कोचिंग का परिचय पत्र भी बरामद कर लिया।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। सनसनीखेज हत्या कांड के खुलासे व हत्यारों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शैतान सिंह व उनके हमराहियों उपनिरीक्षक रितेश कुमार राय, आदित्य नारायण, कांस्टेबल सचिन चौधरी, अजय रघुवंशी, शिवकुमार तोमर, व महिला कांस्टेबल दीक्षा सिंह समेत सर्विलांस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
घटना के खुलासे के सम्बन्ध में एस पी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन परिसर स्थित सभागार कक्ष में पत्रकारों के साथ कि गई वार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी साझा की।
यह भी पढ़ें:-बलिया: जमीनी विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
