बरेली: गैंगस्टर के वांछित को जीआरपी ने जंक्शन से पकड़ा
अमृत विचार, बरेली। बरेली जंक्शन जीआरपी ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर के वारंटी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को जीआरपी को सूचना मिली कि संडीला, हरदोई निवासी हनीफ पुत्र जाकिर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद है। जिसके बाद जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने …
अमृत विचार, बरेली। बरेली जंक्शन जीआरपी ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर के वारंटी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को जीआरपी को सूचना मिली कि संडीला, हरदोई निवासी हनीफ पुत्र जाकिर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद है। जिसके बाद जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा गैंगस्टर के एक और आरोपी हरदोई निवासी अरविंद की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
