Mukhtar Ansari पर बांदा जेल में नरमी बरतना डिप्टी जेलर को पड़ा भारी, निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेकर नरमी बरतना खातिरदारी करना जिला जेल कर्मियों को भारी पड़ गया। जिसके चलते डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया। डिप्टी जेलर वीरेशवर प्रताप सिंह पर आरोप लगा है कि जांच करने गई टीम को अनियमितता मिली थी। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली …

बांदा। जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेकर नरमी बरतना खातिरदारी करना जिला जेल कर्मियों को भारी पड़ गया। जिसके चलते डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया गया। डिप्टी जेलर वीरेशवर प्रताप सिंह पर आरोप लगा है कि जांच करने गई टीम को अनियमितता मिली थी।

जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली की, जेल में बंद अंसारी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जिसके बाद डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन ने टीम के साथ छापेमारी की, जहां अंसारी की बैरिक में बाहरी खाने के साथ कई तरीके के फल मिले थे।

औचक निरीक्षण के दौरान जेल में गंभीर अनियमितता देखी गई। जांच के बाद जिला शासन ने प्रशासन को पत्र लिखा। जिला प्रशासन के पत्र लिखने के बाद शासन द्वारा ये कार्रवाई की गई।

पढ़ें- बांदा: मुख्तार की गतिविधियों की जांच के लिए डीएम और एसपी ने की छापेमारी

संबंधित समाचार