बहराइच: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा और पिता को लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल के छात्रा को कोचिंग पढ़कर घर जाते समय मनचलों ने छेड़ दिया। विरोध करने पर मनचले ने साथियों के साथ मिलकर छात्रा व उसके पिता की लाठियों से पिटाई कर दी। घायल बेटी और पिता को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने …

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल के छात्रा को कोचिंग पढ़कर घर जाते समय मनचलों ने छेड़ दिया। विरोध करने पर मनचले ने साथियों के साथ मिलकर छात्रा व उसके पिता की लाठियों से पिटाई कर दी। घायल बेटी और पिता को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा बुधवार को कोचिंग पढ़ने गई थी। कोचिंग पढ़कर छात्रा वापस अपने घर जा रही थी। गांव के निकट पहुंचने पर मनचलों ने अश्लील गाने के साथ छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

छात्रा ने पिता से शिकायत की। छात्रा को लेकर पिता मनचलों के घर पहुंचा। उसने छेड़ छाड़ का विरोध करते हुए विरोध किया। इस पर नाराज मनचलों ने डंडे और बांके से हमला बोल दिया। जिससे बेटी और पिता घायल हो गए।

ग्रामीण बेटी को लेकर थाने गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। साथ ही दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से दोनों मनचले फरार चल रहे हैं।

पढ़ें- उन्नाव: पिता ही निकला बेटी का कातिल, विरोधियों को फंसाने के लिये पहले की हत्या, फिर प्राइवेट पार्ट से की छेड़छाड़

संबंधित समाचार