मध्यप्रदेश के कांग्रेसी विधायक पर जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल पुलिस थाने मे मध्यप्रदेश के दिमनी के कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव रविंद्र सिंह तोमर समेत तीन लाेगों के खिलाफ दलित एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बुधवार को बताया कि …
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल पुलिस थाने मे मध्यप्रदेश के दिमनी के कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस महासचिव रविंद्र सिंह तोमर समेत तीन लाेगों के खिलाफ दलित एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस अधीक्षक नगर कपिल देव सिंह ने बुधवार को बताया कि जिले के इकदिल थाने में अदालत के आदेश पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पचदेवरा के रहने वाले श्यामकांत कठेरिया ने धारा 406,323,504, 506, एससी/ एसटी एक्ट के तहत मुकदमा कराया है जिसकी जांच इटावा के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह को दी गई है।
तोमर पर आरोप हैं कि उन्होंने दो बीघा जमीन को बेचने के एवज में 25 लाख रुपए एडवांस लिए जब बैनामा करने में हीलाहवाली की तो फोन पर पैसा वापस करने की बात कही जिस पर जान से मारने से धमकी दे डाली । दिमनी के विधायक रविंद्र सिंह तोमर इटावा के मूल निवासी है और प्रापर्टी डीलिंग के तौर पर काम करते हैं। श्यामकान्त कठेरिया नरेन्द्र सिंह वर्मा एवं मोहम्मद जावेद के साथ मिलकर प्लाट/खेती को खरीदने एवं बेचने का कार्य करता है, इसी के तहत रविन्द्र सिंह तोमर से उसके दो बीघा खेत को पच्चीस लाख रूपये मे खरीदना तय किया ।
2 जनवरी 2019 को चार लाख पच्चास हजार रूपया आरटीजीएस के माध्यम से रविन्द्र सिंह तोमर के खाते में ट्रान्सर्फर किये थे, तथा नकद 12 लाख 50,000 रूपये रविन्द्र सिंह तोमर के घर पर पार्टनर नरेन्द्र सिंह व जावेद के साथ 22 जनवरी 2018 को दिये । इस तरह से रविंद्र तोमर को धीरे धीरे करके 25 लाख रूपये प्रदान कर दिये । इसके बाद जमीन का बैनामा करने के लिए बार बार आग्रह करने के वावजूद भी वो समय मॉगते रहे तथा बैनामा करने में लगातार टालामटोली करता रहे ।
इसी बीच कोविड-19 की वजह से लक डाउन लग जाने के कारण रविन्द्र सिंह तोमर ने लाकडाउन तथा कोरोना महामारी खत्म होने के बाद बैनामा करने का भरोसा दिया था । 2022 के मार्च माह में जब कोराना महामारी व लाकडाउन हटने के बाद रविन्द्र सिंह तोमर से जमीन का बैनामा उसके व उसके पार्टनरो के हक में करने के लिये कहा तो रविन्द्र सिंह तोमर टालमटोल करने लगे। 15 मई को श्यामाकांत अपने घर पर ग्राम पचदेवरा मे अपने भाई उमाकान्त के साथ मौजूद था तभी रविन्द्र सिंह तोमर अपने तीन अज्ञात साथियो के साथ मारपीट की ।
ये भी पढ़ें- गोवा में अपराध का पता लगाने की दर बहुत अधिक: सावंत
