नैनीताल: पर्यटक से बैग छीनकर भागता आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में महिला पर्यटक का बैग लेकर भागने के आरोपी पर पुलिस ने तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को विधि व्यवसाय से जुड़ा बताकर बचने का प्रयास किया, लेकिन जांच में उसका दावा झूठ निकला। पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी नेहा गुप्ता विगत …

नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र में महिला पर्यटक का बैग लेकर भागने के आरोपी पर पुलिस ने तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को विधि व्यवसाय से जुड़ा बताकर बचने का प्रयास किया, लेकिन जांच में उसका दावा झूठ निकला।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद निवासी नेहा गुप्ता विगत रविवार शाम नैनीताल से लौट रही थीं। तल्लीताल डांठ पर एक व्यक्ति नेहा से बैग छीनकर भाग रहा था तो आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर दबोच लिया था। आरोपी ने पकड़े जाने पर खुद को विधि व्यवसाय से जुड़ा बताकर बैग सड़क किनारे पड़ा होने की बात कहकर निर्दोष होने का दावा किया था।

पुलिस आरोपी को थाने ले गई थी। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि नेहा के पति सौरभ गुप्ता की लिखित शिकायत पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम व पता बताने के साथ बैग चोरी करने बात भी कबूल ली। वही पुलिस ने चोर से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। आरोपी खुर्पाताल निवासी आनंद सिंह पुत्र थान सिंह के खिलाफ चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

संबंधित समाचार