रुद्रपुर: भीषण गर्मी के चलते वायरल बुखार, डायरिया, पीलिया, सर्दी-जुकाम, उल्टी, पेट दर्द के रोगी बढे़
रुद्रपुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी के चलते वायरल बुखार, डायरिया, पीलिया, सर्दी-जुकाम, उल्टी, पेट दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जिला अस्पताल वैसे ही पहले से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल …
रुद्रपुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी के चलते वायरल बुखार, डायरिया, पीलिया, सर्दी-जुकाम, उल्टी, पेट दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिस अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जिला अस्पताल वैसे ही पहले से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।
बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ने से वहां धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई, जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिये अव्यवस्था फैल गई। दिनभर पीआरडी जवान लोगों को लाइन में लगाने का कार्य करते देखे गये। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो पायी।
बुधवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में जनरल फिजिशिन डॉ. एमके तिवारी की ड्यूटी लगी थी। जिन्हें दिखाने के लिए इमरजेंसी में भी मरीजों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान लाइन में लगने को लेकर लोगों के बीच काफी धक्का-मुक्की हो गई, जिसे वहां ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और नंबर वार लाइन में लगवाया।
डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि उमसभरी गर्मी में तेजी आने की वजह से ज्यादातर लोग वायरल बुखार व डायरिया, पीलिया, सर्दी-जुकाम, उल्टी, पेट दर्द से पीड़ित मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अधिक गर्मी पड़ने के कारण लोग जल्द ही डीहाईड्रेशन के शिकार हो जा रहे हैं। बताया कि बुधवार को इमरजेंसी में दोपहर तीन बजे तक करीब दो सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे।
