हल्द्वानी: रात कोतवाली के सामने पिटता रहा युवक, पुलिस नदारद
हल्द्वानी, अमृत विचार। रात ढलते ही शहर की सड़कों से पुलिस नदारत हो जाती है। मंगलवार रात भीड़ ने कोतवाली के पास एक युवक को चोरी के आरोप में दबोच लिया और उसे बुरी तरह पीट डाला। पुलिस के सुपुर्द करने के बजाय भीड़ ने पीटने के बाद उसे छोड़ दिया और तब तक पुलिस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रात ढलते ही शहर की सड़कों से पुलिस नदारत हो जाती है। मंगलवार रात भीड़ ने कोतवाली के पास एक युवक को चोरी के आरोप में दबोच लिया और उसे बुरी तरह पीट डाला। पुलिस के सुपुर्द करने के बजाय भीड़ ने पीटने के बाद उसे छोड़ दिया और तब तक पुलिस को कुछ भी अता-पता नहीं था।
ये घटना रात करीब 11 बजे की है। कोतवाली और रोडवेज चौराहे के बीच कंधे पर झोला टांगे एक युवक ने फुटपाथ पर बैठे मुसाफिर के बैग की चेन खोलने की कोशिश की, लेकिन तभी लोगों ने उसे देख लिया। आरोपी भाग पाता, इससे पहले ही लोगों ने उसे दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। देर रात एक युवक बीच सड़क कोतवाली के पास जमकर पीटा गया, लेकिन उसे बचाने न तो भीड़ से कोई आगे आया और न ही मौके पर पुलिस पहुंची। जबकि पर्यटन सीजन के दौरान रोडवेज में आने-जाने वाले पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। वैसे तो यहां पुलिस की ड्यूटी होनी चाहिए, जो मंगलवार को नहीं थी।
रोडवेज में पकड़ा जेबकतरा, भीड़ ने पीटा
हल्द्वानी। बुधवार सुबह सात बजे जेब काटने की कोशिश कर रहे जेबकतरे को लोगों ने पकड़ कर पीट दिया।
चौखुटिया रानीखेत निवासी किशन भरथियाल ज्योलिकोट, उद्यान में सहायक उद्यान अधिकारी हैं। बताया गया कि बुधवार को वह नैनीताल जाने के लिए रोडवेज में बस पर चढ़ रहे थे, तभी पीछे से एक जेबकतरे ने उनकी जेब काटने की कोशिश, लेकिन पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी।
