लखीमपुर-खीरी: गायब युवक का दूसरे दिन तालाब में उतराता मिला शव
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। शव की शिनाख्त थाना खीरी के गांव बसैगापुर निवासी अनूप कुमार पटवा के रूप में हुई है। वह मंगलवार की शाम से गायब था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार …
लखीमपुर-खीरी, अमृतविचार। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। शव की शिनाख्त थाना खीरी के गांव बसैगापुर निवासी अनूप कुमार पटवा के रूप में हुई है। वह मंगलवार की शाम से गायब था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे शहर से सटे गांव छाउछ के निकट एक तालाब में कुछ लोगों ने शव उतराते देखा। शव पड़े होने की सूचना आसपास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और शव की पहचान कराने की कोशिश की।
इसी बीच छाउछ में किराए के मकान में रह रही सुशीला देवी मौके पर पहुंची। उन्हौंने शव की शिनाख्त पति अनूप कुमार पटवा (30) के रूप में की। मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि वह पति और बच्चों के साथ छाउछ में किराए के मकान में रहती है। पति अनूप कुमार पटवा राजापुर मंदिर के पास स्थित रसोई घर में खाना बनाने का काम करते थे। वह मंगलवार की सुबह अपने साथी सतीश के साथ सुबह घर से निकले थे।
दोपहर बाद नशे की हालत में घर आए। उसके बाद शाम को फिर चले गएष इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। उन्होंने पति की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। दोपहर में उन्हें सूचना मिली की उनके पति का शव तालाब में पड़ा बरामद हुआ है। पति की मौत से महिला का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
छाउझ के निकट एक तालाब में शव बरामद हुआ है, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। वह मंगलवार की शाम से गायब था। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी—चंद्रशेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: शिवलिंग पर टिप्पणी करने से भड़का हिंदू जागरण मंच
