हल्द्वानी: पुलिस भर्ती में फेल युवक ने जहर खाकर जान दी
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता में फेल हुए युवक ने जहर खाकर लिया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। मूलरूप से ओखलकांड का रहने वाला विजय चंद्र (19) पुत्र हरीश चंद्र बीएससी का छात्र …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता में फेल हुए युवक ने जहर खाकर लिया। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। मूलरूप से ओखलकांड का रहने वाला विजय चंद्र (19) पुत्र हरीश चंद्र बीएससी का छात्र था और आईएएस समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
वह रुद्रपुर में रेलवे स्टेशन के पास अपने सिडकुल कर्मी बड़े भाई तारा दत्त के साथ रहता था। तारा दत्त की मानें तो प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता के बावजूद वह पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी में जुटा था। बीती 28 मई को उसने पुलिस शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग भी लिया था, लेकिन उसे यहां भी सफलता नहीं मिली जिसके चलते वह डिप्रेशन में चला गया और बीती छह जून की शाम उसने सल्फास खा लिया।
हालत बिगड़ते ही परिजन विजय को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। सात जून की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चार भाई और तीन बहनों में सबसे छोटे विजय की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
