हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में 23 से शुरू होगा शतरंज महाकुंभ
हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ रोड उदयलालपुर स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की ओर से 23 और 24 जून को उत्तरांचल शतरंज संघ (अखिल भारतीय शतरंज महासंघ) की मदद से छात्रों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधक समित टिक्कू ने बताया कि उत्तरांचल शतरंज के महासचिव संजीव चौधरी की ओर से यह आयोजन किया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ रोड उदयलालपुर स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की ओर से 23 और 24 जून को उत्तरांचल शतरंज संघ (अखिल भारतीय शतरंज महासंघ) की मदद से छात्रों के लिए शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधक समित टिक्कू ने बताया कि उत्तरांचल शतरंज के महासचिव संजीव चौधरी की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।
इससे न केवल शतरंज की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्कूली बच्चों में जागरूकता भी पैदा होगी। बताया कि टूर्नामेंट में 1.1.2007 या उसके बाद की जन्मतिथि वाले 15 साल से कम उम्र के छात्र भाग ले सकते हैं। यह लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग आयोजित किया जाएगा। भागीदारी के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। हालांकि, प्रत्येक खिलाड़ी के पास वर्ष 2022-2023 के लिए ऑल इंडिया चेस फेडरेशन में पंजीकरण होना आवश्यक है।
