बरेली: आयुष्मान मित्र लगा रहे योजना को पलीता, डीएम नाराज
अमृत विचार, बरेली। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिले, इसको लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है। मंगलवार को योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने इस पर नाराजगी जताई थी। सीएमओ ने बुधवार को योजना के नोडल अधिकारी और जिला समन्वयक के साथ बैठक कर योजना में तेजी लाने के …
अमृत विचार, बरेली। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक पात्रों को लाभ मिले, इसको लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं है। मंगलवार को योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने इस पर नाराजगी जताई थी। सीएमओ ने बुधवार को योजना के नोडल अधिकारी और जिला समन्वयक के साथ बैठक कर योजना में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिले में आठ लाख पात्रों को को दिया जाना है लाभ
योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी की ओर से आयुष्मान मित्रों को प्रतिदिन 50 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन 10 से 15 कार्ड ही बन पा रहे हैं। समीक्षा बैठक में आयुष्मान मित्रों का लक्ष्य अपूर्ण मिला है। जिले में करीब आठ लाख लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हैं। जनपद में 18 आयुष्मान मित्र हैं।
एक लाख 45 हजार लोग करा चुके हैं मुफ्त इलाज
योजना के तहत जिले में अब तक करीब चार लाख 19 हजार पात्रों को गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। अब तक जनपद में लगभग एक लाख 45 हजार पात्र योजना से जुड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा चुके हैं।
डॉ. अनुराग गौतम, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना-
योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग लें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान मित्रों कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: दीवार गिरने से घायल तीसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम
