बरेली: भाजपा नेता ने हड़पी कीमती जमीन, कुर्ते पर लिखवाया आरोपी का नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। भाजपा नेता पर 20 लाख रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए पीडित ने अपने कुर्ते पर उसका नाम लिखवाकर न्याय दिलाने की मांग की। वह उस कुर्ते को पहनकर एडीजी ऑफिस में पहुंचा और आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीजी कार्यालय से मामले की जांच का …

अमृत विचार, बरेली। भाजपा नेता पर 20 लाख रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए पीडित ने अपने कुर्ते पर उसका नाम लिखवाकर न्याय दिलाने की मांग की। वह उस कुर्ते को पहनकर एडीजी ऑफिस में पहुंचा और आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीजी कार्यालय से मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

अमरोहा में थाना अमसहा देहात के गांव खालला निवासी कैलाश चंद्र बुधवार को एडीजी कार्यालय पहुंचे और बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार भगवानदास से पांच लाख रुपये की जमीन खरीदी थी, लेकिन बैनामा नहीं कराया। इसी बीच उन्हें रुपयों की जरूरत हुई तो एक भाजपा नेता से वर्ष 2017 में 10 प्रतिशत ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये कर्जा लिया और उन्हें भगवानदास की जमीन का एग्रीमेंट करा लिया।

मई 2018 में कैलाश ने ब्याज समेत पूरी रकम भाजपा नेता के बेटे के खाते में ट्रांसफर करा दी और भाजपा नेता से एग्रीमेंट निरस्त करने को कहा। लेकिन वह पहले तो उन्हें टरकाता रहा और बाद में उसने एग्रीमेंट कैंसिल करने से मना कर दिया। साथ ही उसने दबाव बनाकर भगवानदास से जबरन बैनामा करा लिया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके परेशान होकर पीड़ित बुधवार को कुर्ते पर भाजपा नेता का नाम लिखवाकर उसे पहनकर एडीजी कार्यालय पहुंचे और आरोपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीजी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित ने कुर्ते पर लिखा है कि मुख्यमंत्री जी भाजपा नेता ने 20 लाख रुपये की जमीन हड़प ली।

ये भी पढ़ें- रेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 10 जून को होने वाला विरोध प्रदर्शन किया स्थगित, बताई ये वजह

संबंधित समाचार