आज का राशिफल। 09 जून, 2022
मेष आज कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति रहेगी। छोटे-मोटे खर्चों को लेकर ज्यादा तनाव न लें। व्यापारी वर्ग को कारोबार के नये अनुबन्ध करने पड़ सकते हैं। वृष आज दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते कठिन कार्य भी …
मेष
आज कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति रहेगी। छोटे-मोटे खर्चों को लेकर ज्यादा तनाव न लें। व्यापारी वर्ग को कारोबार के नये अनुबन्ध करने पड़ सकते हैं।
वृष
आज दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आप भाग लेंगे। ऑफिस में आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा। व्यवसायियों की दैनिक आय में वृद्धि की सम्भावना बन रही है। परिवार में आपसी तालेमल बेहतरीन रहेगा।
मिथुन
आज परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मौसम में आ रहे बदलावों को लेकर सावधान रहें। धन खर्च करते समय कंजूसी न करें। मानसिक अशान्ति से छुटकारा मिलेगा।
कर्क
आज आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। शेयर मार्केट से अपेक्षित धन लाभ प्राप्त होगा। आज जल्दी में सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर भावुक रहेंगे। जॉब को लेकर थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंह
आज अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। वाणी में तीखापन रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखमय रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। सम्मानित लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है।
कन्या
आज प्रशासनिक अधिकारियों को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कार मिल सकता है। दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। पूर्व में लिए गए निर्णय आपको आज लाभ पहुंचायेंगे। छोटे स्तर पर किया गया व्यवसाय लाभप्रद होगा।
तुला
आज थकान और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। सेहत का पर्याप्त साथ नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारियों से तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के लिए समय अवश्य निकालें।
वृश्चिक
आज ऑनलाइन शॉपिंग में आपको भारी छूट का लाभ मिल सकता है। नवविवाहित जातक फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे। लोग आपके सुझावों पर अमल करेंगे। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे।
धनु
आज आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे समय पर पूर्ण कर लेंगे। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबार के लिए आपको रणनीति बनानी पड़ेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मकर
आज अपनी बातों और विचारों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहेंगे। व्यवसाय में धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। विचारों की अभिव्यक्ति में खुलेपन के कारण लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। किसी भी कार्य को बेमन से न करें। घर में मेहमान आने की सम्भावना है।
कुंभ
आज लोग आपके जिद्दी व्यवहार के कारण नाराज हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पुराने लोन को लेकर परेशानी हो सकती है। विरोधियों को कमजोर समझने की भूल न करें। विवादित मामलों पर चर्चा करने से बचें।
मीन
अाज स्त्री वर्ग के प्रति आकर्षण भाव रहेगा। मन में उदासीनता का भाव रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आपको विजय प्राप्त हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सम्पत्ति के मामले काफी अनुकूल रहेंगे।
