रायबरेली: नौ दिनों तक युवती को बंधक बनाकर युवक करता रहा दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता ने कहा- न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक युवती का अपहरण करके उसके साथ  लखनऊ के एक कमरे में नौ दिन तक दुष्कर्म किया गया है। वहां से भागकर युवती कोतवाली पहुंची तो उसे सुलह समझौता के लिए दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट की गई है। गुरुवार को अपने भाई के साथ एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने दास्तां सुनाई तो पुलिस …

रायबरेली। एक युवती का अपहरण करके उसके साथ  लखनऊ के एक कमरे में नौ दिन तक दुष्कर्म किया गया है। वहां से भागकर युवती कोतवाली पहुंची तो उसे सुलह समझौता के लिए दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट की गई है। गुरुवार को अपने भाई के साथ एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने दास्तां सुनाई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामला जिले के हरचंदपुर कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के महादेवन का पुरवा निवासी एक युवक अपनी भाभी के साथ मिलकर उसे जबरन उठा ले गए थे। लखनऊ के एक कमरे में रखकर नौ दिन तक उसके साथ दुष्कर्म होता रहा।

इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। यहीं नहीं लखनऊ में उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। किसी प्रकार उनके चंगुल से छूटकर युवती अपने घर पहुंची और मामले की शिकायत करने कोतवाली गई तो पुलिस दुष्कर्मी के साथ खड़ी नजर आई।

महिला का आरोप है कि कोतवाली में उसके ऊपर सुलह के लिए दबाव डाला गया। जब उसने सुलह से इंकार किया तो कोतवाली की दो महिला सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की है। कोतवाली में न्याय न मिलता देख गुरुवार को पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची और उसने एसपी को आपबीती सुनाई है।

मामले में जांच और कार्रवाई का आदेश

युवती का अपहरण करके नौ दिन तक दुष्कर्म के मामले में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी का कहना है कि युवती ने दो अलग अलग तहरीर दी है।

इस घटना को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। महिला के आरोपों से हरचंदपुर कठघरे में खड़ी हो गई है। पीड़िता ने एसपी के आश्वासन पर भरोसा जताया है। महिला का कहना है कि एसपी से उसको न्याय मिलने की उम्मीद है।

न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी

दुष्कर्म पीड़िता अपने ऊपर हुए जुल्म और पुलिस के रवैए से काफी आहत है । उसने बताया कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और आरोपियों को सजा नहीं मिली तो वह आत्महत्या कर लेगी । एसपी ऑफिस में अपने भाई के साथ आई पीड़िता ने मीडिया से बात की है। उसका कहना है कि हरचंदपुर पुलिस दुष्कर्मी को बचा रही है ।

पढ़ें- हरदोई : नाबालिग से हुए दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

संबंधित समाचार