मूसेवाला की हत्या और कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में राजा वडिंग समेत कांग्रेस के कई नेता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, कानून एवं व्यवस्था और पंजाब सरकार की कथित ‘प्रतिशोध की राजनीति‘ के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग समेत कई कांग्रेसी नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने आज हिरासत में लिया। वडिंग के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता परताप …

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, कानून एवं व्यवस्था और पंजाब सरकार की कथित ‘प्रतिशोध की राजनीति‘ के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग समेत कई कांग्रेसी नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने आज हिरासत में लिया। वडिंग के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता परताप सिंह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी, विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई विधायक, पूर्व विधायक मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हुए थे।

करीब आधे घंटे बाद कांग्रेसी नेताओं को आवास के अंदर जाने दिया गया लेकिन मुख्यमंत्री व्यस्तता के कारण इनसे नहीं मिले और कल दोपहर एक बजे का समय दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने समय देने के बावजूद न मिलने और ‘अपमान करने’ का आरोप लगाते हुए धरना और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बात की और जब वह धरना उठाने को तैयार नहीं हुए तो सबको पुलिस वैन में बिठाकर पुलिस थाने ले गई।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें अफसोस है कि ‘कांग्रेस के अवशेष’ बिना समय गंवाए उनके घर पर उन नेताओं के समर्थन में विरोध करने आ गये जिन पर रिश्वतखोरी का आरोप है। उनका समर्थन करने का मतलब है कि कांग्रेस रिश्वतखोरी की समर्थक है। वह लोग ‘साडा हक ऐथे रख’ नारे लगा रहे हैं तो क्या रिश्वतखोरी उनका हक है? उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धरमसोत को अवैध पेड़ कटाई के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र : मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने नुपुर शर्मा के खिलाफ पुलिस दी शिकायत

 

संबंधित समाचार