पीलीभीत: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले सचिव पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बीमार मां की मदद करने की बात कहकर युवती से करीबी बढ़ाने के बाद शादी का झांसा देकर ढाई साल तक दुष्कर्म करने वाले पंचायत सचिव की मुश्किल बढ़ गई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर सचिव पर दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शहर की एक युवती ने …

पीलीभीत, अमृत विचार। बीमार मां की मदद करने की बात कहकर युवती से करीबी बढ़ाने के बाद शादी का झांसा देकर ढाई साल तक दुष्कर्म करने वाले पंचायत सचिव की मुश्किल बढ़ गई। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर सचिव पर दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर की एक युवती ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी मां की तबीयत खराब हुई थी। इस पर उन्हें गांधी स्टेडियम रोड पर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर पूरनपुर ब्लॉक में तैनात वसुंधरा कालोनी निवासी पंचायत सचिव नूरुद्दीन से मुलाकात हुई। सचिव ने मां के इलाज में मदद करने का झांसा देकर करीबियां बढ़ाईं। फिर पीड़िता को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद ढाई साल में कई बार अलग-अलग स्थान पर बुलाकर दुष्कर्म किया।

आरोपी के बहनोई समेत अन्य लोग भी उसका सहयोग करते रहे। 22 मई को दोनों की शादी तय कर दी गई। पीड़िता के परिवार वालों ने शादी के कार्ड छपवाकर बंटवा दिए। अन्य तैयारियां भी कर ली गईं। 20 मई को हल्दी की रस्म होनी थी। इस बीच अचानक सचिव के परिवार वाले आए और शादी से इनकार कर दिया।

पंचायत सचिव से जब फोन पर बात की गई तो उसने भी इनकार कर दिया। काफी मिन्नत करने के बाद भी शादी को राजी नहीं हुए। सचिव खुद के बचाव को कहीं चला गया। उससे संपर्क भी नहीं हो सका। कोतवाली पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को पीटकर निकाला

संबंधित समाचार